कफ सिरप कांड: SIT ने छिंदवाड़ा से तमिलनाडु तक फैलाया जांच का दायरा

छिंदवाड़ा/परासिया। कफ सिरप कांड में एसआईटी की कार्रवाई अब राज्य की सीमाओं तक पहुंच गई है। टीम ने मुख्य आरोपी रंगनाथन को बीती रात तमिलनाडु ले जाकर उसके मूल निवास स्थान और उत्पादन इकाई की जांच शुरू की।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर एसआईटी ने अंतरराज्यीय स्तर पर छापामार कार्रवाई की तैयारी की। टीम को शक है कि तमिलनाडु से ही दूषित कफ सिरप के कच्चे रासायनिक पदार्थों की आपूर्ति हो रही थी।

एसआईटी की टीम ने आरोपी के सिरप फैक्ट्री, गोदाम और दवा निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने का निर्णय लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि उत्पादन प्रक्रिया के दौरान गुणवत्ता परीक्षण में लापरवाही हुई या नहीं, और क्या यह नियमित लाइसेंसधारी इकाई थी।

जांच के इस दायरे के बढ़ने से स्पष्ट हो जाएगा कि कफ सिरप कांड केवल स्थानीय घटना नहीं थी, बल्कि इसमें अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क का हाथ हो सकता है। एसआईटी दर्जनों अनसुलझे सवालों के जवाब तलाशने के लिए आरोपी को तमिलनाडु लेकर गई है।

Next Post

हाइवे पर हमला: RTI एक्टिविस्ट की सड़क पर घेरकर बेरहमी से पिटाई, कार की चाबी लेकर फरार हुए बदमाश

Mon Oct 13 , 2025
सीहोर। सोमवार शाम लगभग छह बजे हाईवे पर ग्राम गुड़भेला के पास एक सनसनीखेज घटना हुई, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया इंदौर जा रही कार को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने रोककर उसमें सवार ग्वालियर निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट पंजाब सिंह गुर्जर को उतारा और लाठियों से बेरहमी से […]

You May Like