भोपाल: निशातपुरा इलाके में एक शादीशुदा महिला ने अपने पुरुष साथी कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता अपने पति से अनबन होने के बाद इलाके में संचालित एक निजी कंपनी में काम करती है. पीड़िता की पहली शादी से महिला की एक बेटी भी है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
एसआई करण सिंह ने बताया कि 27 वर्षीय महिला की आरोपी से साल 2025 में मुलाकात हुई. आरोपी ने करोंद इलाके में एक होटल में साथ ले जाकर महिला से दुष्कर्म किया. महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सिहोर जिले में हुई थी. पति से अनबन होने के बाद वह भोपाल में रह रही है. पीड़िता की एक बेटी भी है और घर का खर्च चलाने के लिए उसने कंपनी में काम करने का निर्णय लिया.
इसी कंपनी में आरोपी अमित सिंह चौहान निवासी कटारा हिल्स भी काम करता था. अमित ने पहले महिला से जान पहचान बढाई और इसके बाद शादी का प्रस्ताव रखा. महिला का आरोप है कि अमित उसे एक होटल में लेजाकर दुष्कर्म किया. आरोपी पर जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकरा गया. परेशान होकर पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की . पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
