भोपाल: शहर के पॉश इलाके चार इमली में एक पुलिस अधिकारी की 17 साल की बेटी की आत्महत्या का मामला सामने आया. अधिकारी की बेटी ने सरकार आवास में फांसी लगाकर जान दे दी. बुधवार को शव का पीएम कराते हुए हबीबगंज थाना पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. मर्ग कामय कर पुलिस जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक आईपीएस संजीव कंचन पीएचक्यू में तैनात हैं. उनकी बेटी 12 वीं कक्षा की छात्रा थी.
मंगलवार को छात्रा ने घर के ही एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके पर एक पत्र भी बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने खुद को माता-पिता की एक अच्छी बेटी नहीं बन पाने का दुख जताया है. इस पत्र नोट में आत्महत्या के कारण का जिक्र नहीं हुआ है. पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन भी जब्त कर हालिया संपर्कों की जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट्स और ऑनलाइन गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है. छात्रा के दोस्तों, साथ पढ़ने वाले बच्चों और परिवार से पूछताछ कर हर एंगल की पड़ताल पुलिस कर रही है.
शव का पीएम कराते हुए पुलिस ने मर्ग कामय कर जांच शुरू कर दी है. बताया यह भी जा रहा है कि अधिकारी संजीव कंचन ने अपनी इस बेटी को गोद लिया था. बेटी जब 3 साल की थी, तब उसे गोद लेकर संजीव कंचन ने पालन-पोषण किया. बेटी के इस कदम से घर के सभी सदस्य हैरान हैं. पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच एंगल उस दिशा में बढ़ाएगी. आईपीएस संजीव की पत्नी रेणुका कंचन भोपाल गैस राहत कोर्ट में जज हैं.
