ग्वालियर:पटरी रोड इलाके में 15-20 राउंड फायरिंग हुई है। फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। ग्वालियर में रेत विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर और दामाद को गोली मार दी गई। इस गोलीबारी में दामाद की मौत हो गई है और ससुर गंभीर रूप से घायल है। ससुर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
यह पूरा घटनाक्रम ग्वालियर के महाराजपुरा थाना इलाके के पटरी रोड का है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पटरी रोड पर विष्णु दुबे और सत्यभान सिंह गुर्जर बिल्डिंग मटेरियल का काम करते हैं। बुधवार को सत्यभान सिंह गुर्जर रेत डलवा रहे थे। इसी बात को लेकर विष्णु दुबे से उनका विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि विष्णु दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर सत्यभान और उनके दामाद भोला पर गोलियों से हमला कर दिया।
गोली लगने से दामाद भोले की मौत हो गई जबकि ससुर सत्यभान घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। जानकारी मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए गए है।बताया जा रहा है कि आरोपी ने ससुर-दामाद 15-20 राउंड फायरिंग की है। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाजा गूंज उठा। बताया जा रहा है कि आरोपी विष्णु दुबे बीएसएफ से रिटायर्ड है। गोली उसी ने चलाई है। विवाद रेत डंप करने को लेकर हुआ था।
गुर्जर समाज में आक्रोश
घटना को लेकर गुर्जर समाज में आक्रोश है। पटरी रोड इलाके में तनाव है। मौके पर पुलिस बल की तैनाती है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।
