कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, बाधाओं-निदान पर चर्चा

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने गुरूवार को जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, ब्रिज और एमपीआरडीसी के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान आने वाली बाधाओं और उनके निदान पर चर्चा की।

कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों से कहा कि वे अपने लक्ष्य अनुरूप कार्य कर प्रगति लाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि रात में विजिबिलिटी कम होती है, इसलिए सडक़ों में मोड़ और पुल-पुलियों पर रिफ्लेक्टर और आवश्यक साइनेज लगाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सडक़ों में पाए जाने वाले गौवंश के गले में रिफ्लेक्टर पट्टा लगाएं और उन्हें गौशालाओं में भेजना सुनिश्चित करें, ताकि किसी गौवंश का सडक़ में दुर्घटना न हो। इसके अलावा कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि वे सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस में आवश्यक रिपेयरिंग भी कराएं। बैठक के दौरान निर्माण विभागों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा।

Next Post

ट्रक-कार में भिड़ंत, चार घायल

Fri Feb 6 , 2026
जबलपुर। कटंगी थाना अंतर्गत सैयद बाबा मजार गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक विनोद पटेल निवासी शंकर नगर मदर टेरेसा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like

Play sound