पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ FIR के निर्देश

रीवा शिक्षा विभाग में फर्जी अनुकंपा नियुक्तियों का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। एक ही मृत कर्मचारी के दो वारिसों को नौकरी देने के मामले में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) गंगा प्रसाद उपाध्याय के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। संभागायुक्त के निर्देश पर संयुक्त संचालक नीरव दीक्षित ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने और FIR की जानकारी कमिश्नर को देने को कहा है।

सेवानिवृत्ति के बाद बकाया भुगतान की मांग लेकर जनसुनवाई में पहुंचे गंगा प्रसाद उपाध्याय की जिम्मेदारी अनुकंपा नियुक्ति मामले में सामने आई। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

गौरतलब है कि इस मामले में पहले भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। तत्कालीन प्रभारी DEO सुदामा प्रसाद गुप्ता को पद से हटाया गया था, योजना अधिकारी अखिलेश मिश्रा निलंबित हुए थे और प्रभारी लिपिक रमा प्रसन्न द्विवेदी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी।

अब जांच समिति में शामिल रहे अन्य अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में यह मामला रीवा शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्तियों की पूरी प्रक्रिया और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर नए सवाल खड़े कर रहा है।

एक मृत कर्मचारी के दो वारिसों को नौकरी कैसे मिली? क्या इस पूरे मामले में अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी

Next Post

अवैध शराब के कारोबार पर महेश पटेल का पुलिस प्रशासन से सवाल, बड़े माफियाओं पर कार्रवाई की मांग

Fri Nov 13 , 2026
आलीराजपुर।  जिले में अवैध शराब के कारोबार और शराब माफिया की बढ़ती गतिविधियों को लेकर कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित किया। उन्होंने नवागत पुलिस अधीक्षक का जिले में स्वागत […]

You May Like