पूर्व मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

जबलपुर : गोरखपुर थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर मदनमहल निवासी पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू निवासी गुप्तेश्वर रोड, मदनमहल को एक मोबाइल नंबर से लगातार काल कर धमकियां दी जा रही है। करीब 5-6 बार काल कर अज्ञात ने धमकाया है । मामले की शिकायत गोरखपुर थाने में की गई है।

पूर्व मंत्री ने बताया कि वे उनका पूरा परिवार असुरक्षित कर रहा है । सन् 1984 के दंगे में भी उनके पिता और चाचा को जिंदा जला दिया गया था। पूर्व मेें हरेन्द्रजीत सिंह पर बम फेंकने जैसी घटनाएं भी हो चुकी है। अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है । जिस पर उन्होंने धमकाने वाले पर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल धारक कौन है इसका भी पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही सायबर सेल की भी मदद ली जा रही है।

Next Post

समझौता करने दबाव बना बदमाश, दे रहे धमकी

Sat Mar 14 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाने में दर्ज एक प्रकरण में गौशाला संचालक को समझौता करने दबाव बना जा रहा है और ऐसा न करने पर लगातार बदमाश जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है ।शिकायतकर्ता राहुल पटेल पिता […]

You May Like

मनोरंजन