गंभीर बीमारी से जूझ रही अनिका के इलाज के लिए महेश पटेल व विधायक सेना महेश पटेल ने ₹1.51 लाख की सहायता देने की घोषणा की

आलीराजपुर। इंदौर से आई अनिका शर्मा गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उनके इलाज के लिए बड़ी राशि की आवश्यकता है। अनिका के परिवार एवं परिचितों द्वारा उपचार के लिए आर्थिक सहयोग जुटाया जा रहा है। इसी बीच आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अनिका के इलाज के लिए ₹1 लाख 51 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

अनिका की बीमारी गंभीर होने के कारण उसके उपचार में काफी खर्च आ रहा है। परिवार के सामने इलाज का खर्च जुटाना चुनौती बना हुआ है। ऐसे समय में महेश पटेल एवं सेना महेश पटेल ने परिवार की मदद के लिए आगे आते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की।

इस अवसर पर महेश पटेल ने कहा कि अनिका समाज की बेटी है और उसके इलाज के लिए सभी सक्षम लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने नगर एवं जिले के नागरिकों, सामाजिक संगठनों तथा समाजसेवियों से अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार अनिका के उपचार में सहयोग करें, ताकि उसका बेहतर इलाज हो सके और वह जल्द स्वस्थ होकर अपनी पढ़ाई जारी रख सके।

महेश पटेल ने कहा कि “अनिका को अपनी बेटी समझकर मदद के लिए आगे आया हूं। मेरी नगर एवं जिलेवासियों से अपील है कि इस कठिन समय में अनिका और उसके परिवार का साथ दें। सभी के सहयोग से उसके इलाज में मदद मिल सकेगी।”

अनिका के परिवार एवं मित्र भी उसके उपचार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। महेश पटेल ने कहा कि सामूहिक सहयोग से अनिका के इलाज का खर्च जुटाने में परिवार को बड़ी मदद मिल सकती है। उन्होंने लोगों से मानवीय संवेदना के साथ आगे आने और अनिका के उपचार में यथासंभव सहयोग करने की अपील की।

Next Post

चारधाम यात्रा में फंसे यात्रियों को पचास हजार रुपए की सहायता 

Sun Oct 4 , 2026
आलीराजपुर। कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान द्वारा चारधाम यात्रा में फंसे आलीराजपुर के 145 यात्रियों को हरिद्वार से आलीराजपुर वापस आने में आ रही समस्या के समाधान हेतु 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए राशि प्रेषित की गई। Facebook Share on X […]

You May Like