जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत भोले भंडारी तिराहा के पास बस का इंतजार कर रहे युवकों को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस ने बताया मुकेश कुर्मी 42 वर्ष निवासी ग्राम पटना बुजुर्ग, रहली थाना जिला सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसके परिवार के सदस्य रवि कुर्मी, जगरीश कुर्मी, रामजी कुर्मी, हीरालाल कुर्मी हम सभी रिश्तेदारी में बरेला तेहरवी में गये थे.
जहां से सभी वापस जाने के लिये भोले भंडारी तिराहा के पास बस का इंतजार कर रहे थे तभी पीछे से आ रही पिकअप माल वाहक क्रमांक एमपी 18 जीए 4374 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये जगदीश कुर्मी, रामजी कुर्मी को टक्कर मार दिया जिससे दोनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं।
