मुख्यमंत्री ने महिला क्रिकेट टीम में चयनित अनुष्का का किया सम्मान

ग्वालियर। ग्वालियर की प्रतिभाशाली बेटी और नारी शक्ति की प्रतीक कु. अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रिकेटर कु. अनुष्का शर्मा का सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की ओर से ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय सम्मान किया। साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिये अनुष्का एवं उनके पिता बृजमोहन शर्मा को बधाई और शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का शर्मा का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने अनुष्का का मुँह मीठा कराया और जनप्रतिनिधियों के साथ खुशियां साझा कीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को

राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल ग्वालियर पहुँचे थे। इस अवसर पर उन्होंने पुष्प-गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अनुष्का शर्मा व उनके पिता बृजमोहन शर्मा को सम्मानित किया।

Next Post

इंदौर से मुख्यपीठ जबलपुर आएगे न्यायाधीश कलगांवकर

Tue Mar 24 , 2026
जबलपुर। मप्र उच्च न्यायालय प्रशासन ने मंगलवार को एक नया आदेश जारी करते हुए दो जजों के ट्रांसफर किये हैं। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के नाम से जारी किये गए आदेश के अनुसार उच्च न्यायालय की प्रिंसिपल बेंच जबलपुर में पदस्थ जस्टिस संदीप नटवरलाल भट्ट को इंदौर और इंदौर में […]

You May Like