भोपाल ननि का बजट आज : पांच टैक्स मिलाकर बनेगा एक सिंगल टैक्स, चेंबर सफाई और तालाब गतिविधियों पर बढ़ेगा चार्ज

भोपाल। नगर निगम परिषद का आज साधारण सम्मेलन रखा गया है. जो आईएसबीटी स्थित परिषद सभागृह में होगा. जिसमें शहर की कार्य योजनाओं पर चर्चा होगी साथ ही बजट भी लाया जाएगा. इस बार नगर निगम में सीवेज, तालाब और मदों को लेकर विषेश निर्णय लिए जाने की संभावना है. वहीं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों जो वर्तमान में स्थाई कर्मी हैं उनके नियमितिकरण का मुद्दा भी चर्चा का विषय हो सकता है.

चेंबर के सफाई चार्ज में को सकती है बढ़ोत्तरी

इस बार नगर निगम के बजट में सीवेज के अंतर्गत आनेवाला चेंबर सफाई को लेकर बढ़ोत्तरी की संभावना है. वर्तमान में चेंबर की सफाई का छोटे वाहन के दो रुपए और बड़े वाहन का पांच सौ रुपए चार्ज लिया जाता है. जो अनुमान है कि 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है.

तालाब की गतिविधियों पर बढ़ेगा चार्ज

राजधानी में तालाब व उसके क्षेत्र के अंदर खेल विभाग के साथ ही अन्य गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिनका उपयोगिता के आधारा पर दस से पंद्रह हजार रुपए तक का चार्ज लिया जाता है. अब आने वाले वर्ष में इन गतिविधियो के चार्ज को नगर निगम बढ़ाने की तैयारी है, जो दस से पंद्रह प्रतिशत तक हो सकती है.

पांचों मदें होंगी एक

नगर निगम के द्वारा अभी तक पांच मदों से टैक्स की वसूली की जाती है, जिसमें संपत्तिकर, स्वच्छता कर, नगरीय विकास उपकर, शिक्षा उपकर और ठोस अपशिष्ट कर शामिल हैं. इन मदों को अलग अलग वसूली करने में निगम को काफी परेशानी होती है. जिससे कुछ का मिल पाता है कुछ पेंडिग होता जाता है. अब इन पांचों मदों को एक करने (युक्तियुक्तकरण) की तैयारी है जो इस बजट में लाया जाता सकता है.

 

Next Post

IPL से पहले मुंबई इंडियंस में महासंग्राम! हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर उठे सवाल, अब किसे मिलेगी MI की कमान?

Mon Mar 23 , 2026
मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर बहस तेज हो गई है। श्रीकांत ने हार्दिक पंड्या को पद छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका देने की सलाह दी। वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत हुई है। आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर बहस फिर तेज […]

You May Like