चार मौतों के बाद गौतम होटल का लाइसेंस निलंबित

छतरपुर। खजुराहो स्थित गौतम होटल में खाना खाने के बाद कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने और चार लोगों की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आर.पी. गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गौतम होटल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

CMHO डॉ. आर.पी. गुप्ता ने बताया, “मेरे द्वारा एक विशेष टीम खजुराहो भेजी गई है, जो होटल की विस्तृत जांच कर रही है। जैसे ही वहां से सभी सैंपल रिपोर्ट प्राप्त होंगी, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा मृतकों के परिजनों को ₹20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। साथ ही, भविष्य में मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत भी पीड़ित परिवारों को अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Next Post

खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने किया चक्का जाम, मंडी रोड पर लगी वाहनों की लंबी लाइन

Mon Dec 15 , 2025
छतरपुर। जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में किसानों ने सोमवार सुबह चक्का जाम कर दिया। बीते कई दिनों से खाद उपलब्ध न होने से परेशान सैकड़ों किसान नगर के चंदला रोड स्थित मंडी रोड पर एकत्रित हुए और सड़क पर बैठकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। चक्का जाम के […]

You May Like