छत के टावर का ताला तोड़कर चोरी

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत उन्नतिनगर नर्मदाकुंज परिसर परसवाड़ा में सूने मकान के छत के टावर का ताला तोड़कर घुसे चोर सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गए।

पुलिस ने बताया कि श्रीमति सरस्वती बर्मन 35 वर्ष निवासी उन्नतिनगर नर्मदाकुंज परिसर परसवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर में ताला बंद कर रांझी शादी में परिवार सहित गई थी। जब घर पहॅुचकर गेट का ताला खोलकर अंदर गई तो देखा टावर का ताला टूटा था, उसने डायल 112 को सूचना दी, पति के साथ कमरे में देखी सामान बिखरा हुआ था, आलमारी खुली थी आलमारी में रखे सोने की 2 अंगूठी, 1 हाय, चांदी की करधन, 2 जोड़ी पायल, 3 अंगूठी, खुसना नहीं था। कोई अज्ञात चोर दिन में घर में प्रवेश कर छत के टावर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसकर सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गया है।

Next Post

267 वारंटी, 25 तस्कर, 4 चाकूबाज पकड़ाए 

Sun Dec 14 , 2025
जबलपुर‌। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में पुलिस ने कांबिंग गश्त कर कई वर्षों से फरार 117 गैर म्यादी वारिटयों एवं 66 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 84 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय […]

You May Like