15 आवेदकों ने दुबारा लगाई गुहार 

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 15 लोगों ने आवेदन देकर दुबारा गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों से कुल 118 आवेदन प्राप्त हुये। इनमें दोबारा आये 15 आवेदन भी शामिल थे। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में आये ज्यादातर आवेदन छात्रवृत्ति, अतिक्रमण, नामांतरण, सीमांकन, अनुग्रह सहायता, पीएम सम्मान निधि, पेंशन, लड़ाई-झगड़ा, आर्थिक सहायता आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

चालू वित्तीय वर्ष में टैक्स जमा नहीं किया तो जमा करनी पड़ेगी दोगुनी राशि।

Tue Mar 24 , 2026
सोहागपुर। यदि उपभोक्ता चालू वित्तीय वर्ष में अपने टैक्स की राशि जमा नहीं करेंगे तो उन्हें 1 अप्रैल से दोगुनी राशि जमा करनी पड़ेगी। यह बात सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा ने चर्चा में कही। उन्होंने बताया कि संपत्ति कर में 50% की छूट है। यदि दुकानदार 31 मार्च तक यह राशि […]

You May Like