भाजपा के पूर्व मंत्री को धमकाने वाला गया जेल

जबलपुर: मप्र शासन के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को मोबाइल फोन पर गोली मारने की धमकी धमकी देने वाले आरोपित को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।विदित हो कि पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू 65 वर्षीय निवासी मदनमहल चौक, गुप्तेश्वर ने गोरखपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 जून की शाम करीब 7:9 बजे वह कार से गोरखपुर बाजार की तरफ जा रहे थे।

जब उनकी कार कटंगा तिराहा के पास पहुंची, तभी उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन उठाते ही सामने वाले व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पूर्व मंत्री ने तुरंत फोन काट दिया था। पुलिस ने पूर्व मंत्री की शिकायत पर अज्ञात धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस की साइबर सेल टीम मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। सीडीआर, मोबाइल लोकेशन और अन्य जांच के दौरान पुलिस आरोपित सृजन तिवारी निवासी रानीताल तक पहुंच गई जिसके बाद उसे धरदबोचा गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है ।

Next Post

​राजवाड़ा से गांधी हॉल तक गूंजा हरित इंदौर का संकल्प: भाजयुमो की भव्य साइक्लोथॉन रैली

Sun Jun 14 , 2026
इंदौर:भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन” में युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं स्वच्छता का संदेश दिया। राजवाड़ा से गांधी हॉल तक निकाली गई जागरूकता रैली में प्रतिभागियों ने हरित इंदौर एवं विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प दोहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 […]

You May Like