जबलपुर: माढ़ोताल व पनागर थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गए।माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि मनोज सिंह ठाकुर निवासी शंकर नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 10-30 बजे काम से लौटकर अपनी साली रश्मि गौड़ के घर गली नम्बर 2 में खाना खाने गया था, रात लगभग 11-30 बजे राज ठाकुर घर के सामने आकर शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा,
पैसे देने से मना करने पर चाकू से हमलाकर वाये पैर में चोट पहॅुचा दी, उसकी चाची सास कृष्णा बाई बीच बचाव करने लगीं तो उन्हें भी चाकू से हमलाकर कमर में चोट पहॅुचा दी। इसी प्रकार पनागर थाने में महेश कोल 33 वर्ष निवासी बरझाई पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ला का रघुवर उर्फ रघ्घू कोल का लड़का राज कोल आकर सुशांत कुमार गोटिया से शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, सुशांत ने रूपये देने से मना कियाा तो राज ने चाकू से सुशांत पर हमला कर दिया।
