ईरान ने इज़रायल के लिए जासूसी करने के दोषी व्यक्ति को फांसी दी

तेहरान, 20 अक्टूबर (वार्ता) ईरान ने इज़रायल की खुफिया एजेंसी मोसाद की ओर से जासूसी करने के दोषी एक व्यक्ति को फांसी दे दी।

ईरानी न्यायपालिका की मिज़ान समाचार एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मिज़ान ने प्रांत के मुख्य न्यायाधीश सैयद काज़म मौसवी के हवाले से बताया कि इस व्यक्ति को, जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई है, शनिवार को ईरान के मध्य क़ोम प्रांत की एक जेल में फांसी दे दी गई।

उन्होंने आगे बताया कि दोषी ने अक्टूबर 2023 में इज़रायल के साथ खुफिया सहयोग शुरू किया था और फरवरी 2024 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि उस व्यक्ति ने इज़रायल के साथ खुफिया सहयोग करने की बात कबूल की थी और कानूनी कार्यवाही के बाद उसे मौत की सजा सुनाई गई।

मौसवी के अनुसार, ईरान के खुफिया और न्यायिक अधिकारियों ने उस व्यक्ति की गतिविधियों का पता लगाया और देश के संवेदनशील डेटा को इज़रायल को भेजने से रोका।

Next Post

पूर्वी ब्राज़ील में गैस रिसाव विस्फोट में दो लोगों की मौत, एक दर्जन घायल

Mon Oct 20 , 2025
साओ पाउलो, 20 अक्टूबर (वार्ता) पूर्वी ब्राज़ील के पेरनामबुको राज्य के ओलिंडा शहर में कई घरों में गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। ब्राज़ील के ग्लोबो समाचार […]

You May Like