राजा भोज एयरपोर्ट पर वायु सेना के विमान की सफल लैंडिंग

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट अब प्रदेश का पहला एयरपोर्ट बन गया है. जहां पर वायु सेना का विमान बोइंग-777,300 ईआर विमान की सफल लैंडिंग कराई गई है. 64.8 मीटर विंगस्पैन और 74 मीटर लंबे इस विमान का उपयोग लंबी उड़ानों के लिए किया जाता है. भोपाल में इतने बड़े विमान की यह पहली सफल लैंडिंग बताई जा रही है. राजा भोज एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश के किसी भी एयरपोर्ट पर इस तरह के बड़े विमानों की लैंडिंग इससे पहले नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार एयरफोर्स के पायलट ही इस खास विमान का संचालन करते है. जबकि यह विमान एयर इंडिया का है. प्रधानमंत्री मोदी इस तरह के ही विमान एयर इंडिया वन से अपनी लंबी विदेश यात्राएं पूरी करते हैं. इस विमान में 396 यात्री एक बार में अपनी यात्रा पूरी करते हैं. ऐसे विमान एक बार में 13000 किमी से ज्यादा और 7.370 समुद्री तट से ऊंची उड़ान भरता है. इस खास विमान में जीई-90 के इंजन लगे हैं जो सबसे शक्तिशाली इंजन बताए जा रहे हैं. भोपाल एयरपोर्ट को वीवीआईपी विमान की सफल लैंडिंग के बाद खिताब मिला है.

Next Post

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने राजस्थान को 151 के स्कोर पर रोका

Wed Mar 26 , 2025
गुवाहाटी 26 मार्च (वार्ता) कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों हर्षित राणा, वैभव अरुणा, वरूण चक्रवर्ती और मोईन अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के छठे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 151रन के स्कोर पर रोक दिया। आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान […]

You May Like