ससुराल में दामाद की संदिग्ध मौत

जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत बसीपुर स्थित ससुराल में दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।पुलिस के मुताबिक कोमल बर्मन निवासी बसीपुर ने सूचना दी कि उसके अपनी बेटी आरती की शादी संदीप बर्मन निवासी भडपुरा चरगवॉ के साथ 4-5 वर्ष पूर्व की थी। 9 जनवरी को उसका छोटा बेटा दुर्गेश बर्मन, बेटी आरती को घर लेकर आया था ।

14 जनवरी को दामाद संदीप बर्मन रात 9 बजे अपनी मोटर सायकिल से शराब के नशे में उसके घर आया था। उसने अपने समधी विश्वनाथ को दामाद के घर आने की बात बतायी तो समधी ने कहा कि संदीप के गाडी की चाबी रख लो जाने मत देना उसने दामाद के गाडी की चाबी रखी ली थी थोडी देर बाद दामाद पैदल घर से निकलकर गॉव तरफ चला गया, दामाद की तलाश करने बेटा गया था दामाद घर की बाडी के पास बेहोश पडा मिला जिसके गले में फांसी जैसे निशान दिख रहे थे जिसकी जानकारी समधी को दी। समधी के घर आने पर दामाद को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहॉ डाक्टर ने चैक कर दामाद संदीप 32 वर्ष को मृत घोषित कर दिया गया।

Next Post

नवग्रह पीठ की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आएंगे बागेश्वर बाबा, पं. प्रदीप शर्मा एवं कुमार विश्वास, तैयारियों को एडीएम ने ली बैठक

Fri Jan 16 , 2026
ग्वालियर: डबरा में नवग्रह पीठ प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कार्यक्रम स्थल का नक्शा देखकर तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। रूट चार्ट और पार्किंग की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। यह महोत्सव 10से 20 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। बैठक की […]

You May Like

मनोरंजन