डॉ. जवाहर कर्णावट विशिष्ट हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित

भोपाल। प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने आज दुष्यंत संग्रहालय में आयोजित अलंकरण समारोह में नगर के प्रसिद्ध लेखक एवं वक्ता डाॅ. जवाहर कर्णावट को वैश्विक स्तर पर हिंदी के प्रचार -प्रसार में योगदान हेतु विशिष्ट हिंदी से भी सम्मान से अलंकृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रबींद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने की तथा विशिष्ट अतिथि स्वर्गीय दुष्यंत कुमार के सुपुत्र आलोक त्यागी थे ।

इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध साहित्यकार उदय प्रकाश, सुश्री कांति शुक्ला ,डॉ. बहादुर सिंह परमार ,विजय बाजपेई तथा अरुण तिवारी को भी दुष्यंत अलंकरण से राज्यपाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने दुष्यंत शोध केंद्र का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री विशाखा राजुरकर ने तथा संग्रहालय के अध्यक्ष वामनकर ने आभार प्रदर्शन किया।

Next Post

ग्रीन इम्प्रेशंस कैलेंडर का हुआ विमोचन

Tue Dec 30 , 2025
भोपाल। कला के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आर्ट डिजाइन टीचर्स फोरम द्वारा प्रकाशित ग्रीन इम्प्रेशंस कैलेंडर का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि कला समाज को संवेदनशील बनाने का […]

You May Like