आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की होगी पूजा

भोपाल। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन माता चंद्रघंटा की पूजा करने से भक्त सुख-समृद्धि और शांति की अनुभूति प्राप्त करता है. विधि विधान के साथ पूजा करने वालों का आत्मविश्वास बढ़ता है. वह सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त करते हुए अपने जीवन में खुशहाल रहता है. मां चंद्रघंटा का रूप अत्यंत शांत, सौम्य और ममतामयी है. माता अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बरसाती हैं.

उधर,राजधानी के देवी मंदिरों गायत्री मंदिर, कालीमाता मंदिर, माता मंदिर, कर्फ्यूवाली माता मंदिर, बिड़ला मंदिर सहित धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है. माता के भक्त देवी मंदिरो मे सुबह से ही आराधना, उपासना, आरती, पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्वालु पहुंच रहे हैं. श्रद्वालु हाथो में पूजन सामग्री का थाल लेकर जय माता दी का जयकारा लगाते हुए सड़को पर निकल रहे हैं.

 

Next Post

वार्ड 47 में वैशाली रोड के फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण

Tue Apr 1 , 2025
भोपाल। नगर निगम ने राजधानी के वार्ड 47 में फुटपाथ पर लगे अवैध ठेलों और गन्ने की चरखी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में दो ट्रक भरकर सामान जब्त किया गया और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। दरअसल वार्ड 47 में वैशाली नगर और पत्रकार कॉलोनी के […]

You May Like