मंगल भवन परिसर में दुकानों के निर्माण का विरोध,अपनी ही परिषद के खिलाफ लामबंद हुए पार्षद

नैनपुर:नैनपुर नगर के वार्ड 11 स्थित मंगल भवन परिसर में 8 दुकानों के निर्माण को लेकर नैनपुर नगरपालिका परिषद के भीतर ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। नगरपालिका परिषद द्वारा लिए गए इस निर्णय पर अब सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं, क्योंकि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही नपा के कई पार्षदों ने इसका कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

जानकारी अनुसार नैनपुर के वार्ड क्रमांक 11 में स्थित मंगल भवन की चारदीवारी से सटाकर 8 दुकानों का निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया के तहत ठेकेदार द्वारा शुरू किया गया है। इस निर्माण को रुकवाने के लिए विगत दिवस पार्षदों ने एसडीएम के समक्ष हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र सौंपा। इसके बाद नगरपालिका सीएमओ के समक्ष भी उपस्थित होकर उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए पत्राचार किया और मांग दोहराई।

बताया गया कि विरोध करने वाले पार्षदों कहना है कि मंगल भवन परिसर में दुकानों का निर्माण तर्कसंगत नहीं है। उनका कहना है कि इन दुकानों के निर्माण से मंगल भवन का उपयोग करने वाले लोगों को भारी असुविधा होगी। खासकर छोटे-बड़े आयोजनों के दौरान पार्किंग व्यवस्था, भोजन बनाने की व्यवस्था और भोजन कराने की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी।

विरोध जताने वाले पार्षदों में नितिन ठाकुर, मोहित झारिया, करन इनवाती, सुनील विश्वकर्मा, निकिता मिंटू शर्मा, पिंकी चौधरी, और नपा उपाध्यक्ष संजुलता वैष्णव शामिल हैं। इन सभी पार्षदों ने एकमत होकर इस निर्माण कार्य को रोकने की मांग की है। उन्होंने नगरपालिका परिषद के इस निर्णय को किसी सुविधा के नाम पर असुविधा पैदा करने वाला और अहितकारी बताया है।

Next Post

शबनम मौसी ने किया जीवित रहते मृत्युभोज, देशभर से जुटे 1500 किन्नर

Sun Jul 13 , 2025
अनूपपुर: विश्व की प्रथम किन्नर जनप्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक शबनम मौसी ने किन्नर परंपरानुसार मृत्यु से पूर्व रोटी समारोह (मृत्युभोज) का आयोजन कर एक अनूठी मिसाल पेश की है। सोहागपुर विधानसभा से वर्ष 1998 में विधायक बनीं शबनम मौसी ने बताया कि यह आयोजन किन्नर समाज की परंपरा का हिस्सा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।