सागर: सागर जिले मे इस वर्ष मानसून सीजन के डेढ़ माह मे अब तक लगभग 20 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। तो वही बीते चौबीस घंटे के दौरान देवरी मे छह इंच बारिश दर्ज की गई है। स्थानीय भू अभिलेख कार्यालय से जारी वर्षामापी केंद्रो के आंकडों के अनुसार सावन माह के शुभारंभ के साथ ही सक्रिय मानसून के चलते बीती रात से झमाझम बारिश का दौर चल रहा है।
देवरी विकासखण्ड मे 151.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है तो वही सागर मे 54.6 , जैसीनगर मे 19.5, राहतगढ मे 11.2, बीना और खुरई मे 2 और 9 तथा मालथौन में में, बण्डा और शाहगढ मे 68.8 और 66 , गढाकोटा 64.4 रहली 34, केसली 35.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले के अधिकांश सेंटरो मे 20 इंच से अधिक औसत बारिश दर्ज की गई है । राहतगढ मे 23 इंच से अधिक औसत बारिश हो चुकी है।
