बिजली कर्मचारी की करंट से मौत

भिंड: उमरी थाना क्षेत्र के बिलाव का पुरा गांव क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। वह​ बिजली ठेकेदार के साथ ​काम करता था। प्रथम दृष्टया करंट से मौत होना बताया जा रहा है। शव को पीएम हाउस में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। परिवार जनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार सिमराव गांव निवासी संजय यादव (36) पुत्र लोटन यादव के बिजली ठेकेदार के साथ काम करता था। वो सुबह काम पर गया था, उसके साथी गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिवार को घटना की सूचना दी गई है।

Next Post

बगैर अनुमति के खेत में बोरिंग कर रही मशीन से हुआ हादसा, एक मजदूर की मौत, एक घायल

Thu May 1 , 2025
दतिया: गोराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर के पास संतोष कुशवाह के खेत में बगैर प्रशासनिक अनुमति के चल रही बोरिंग मशीन ने एक जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक देवसिंह गाँड व घायल राजकुमार श्याम बोरिंग मशीन पर चढ़कर काम कर रहे थे। उसी समय चालक शनमुगम पेरियासामी […]

You May Like