अज्ञात वाहन की टक्‍कर से बाइक सवार युवक की मौत

मुलताई। नगर के मासोद रोड पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे सड़क हादसे में किसी अज्ञज्ञत हादसें की टक्‍कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई, जिसके बाद चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। सुचना मिलने में मौके पर पुलिस पहुची और मृतक की तलाशी ली, तलाशी के दौरान जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान धनराज पिता श्रवण जगदेव (42), निवासी ग्राम दतोरा के रूप मे हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल मुल्ताई भेजा। परिजन अस्पताल पहुंचे।

बाइक सवार को संभलने का अवसर नही मिला

प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार को संभलने का अवसर नही मिला और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड मौके पर जमा हो गई।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

यमुना घाट से 310 परिवारों को हटाने पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का विरोध

Mon Jun 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 जून (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने पुराने यमुना घाट क्षेत्र से लगभग 310 परिवारों को बिना वैकल्पिक पुनर्वास के हटाए जाने पर कड़ी नाराज़गी जतायी है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष एवं चांदनी चौक से पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने इस कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए […]

You May Like