नैनीताल, (वार्ता) राष्ट्रीय खेलों के तहत उत्तराखंड के हल्द्वानी में बुधवार को फुटबाल प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मैच खेले गए। जिसमें केरल और उत्तराखंड ने अपने अपने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।
गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहला मैच असम और केरल के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीमें निर्धारित समय तक बराबर रही। इसके उपरांत पेनल्टी शूटआउट में केरल ने असम को 3–2 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच उत्तराखंड और दिल्ली के मध्य खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित समय में एक-एक गोल से बराबर रहीं। इसके उपरांत पेनल्टी शूटआउट में उत्तराखंड ने पांचों पेनल्टी शूटआउट गोल में परिवर्तित कर 5—3 से विजय हासिल की और फाइनल में जगह बना ली।
