जूते चुराने की रस्म के दौरान, शादी में विवाद, दुल्हन ने जाने से किया इंकार 

शाजापुर, बारात आई, तोरण हुआ जिसके बाद फेरे हुए, दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे का हाथ थामकर सात वचन लिए थे, शादी विवाह में एक रस्म अदा की जाती है कि दूल्हन के परिवार से दूल्हे के जूते चुराने की रस्म अदा होती है. इस शादी में भी जूते चुराने की रस्म की जा रही थी. लेकिन दुल्हन के परिवार से जिसने जूते चुराने की रस्म अदा की थी वह 11 हजार रूपये की मांग कर रहे थे दूल्हा पक्ष से. लेकिन दूल्हा पक्ष के लोग 1100 रूपये देने को तैयार थे, इसी बीच दूल्हन के परिवार में से किसी ने दूल्हे की कालर पकड़ ली ओर विवाद यहां से शुरू हो गया. दूल्हन के परिजनोंं कोतवाली जाकर दूल्हे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी और दूल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया. अब दूल्हा, बिना दूल्हन के बारात कैसे वापस ले जाए. दूल्हन को साथ ले जाने के लिए दूल्हे और उसके परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है. क्योंकि उज्जैन से आई बारात का आज उज्जैन में रिसेप्शन भी होना था.

शाजापुर के एक निजी गार्डन में शादी की शहनाईयां मारपीट की आवाज में दब गई. दरअसल शुक्रवार की रात उज्जैन के राजेंद्र नगर से अनुराग यादव पिता संतोष यादव बारात लेकर शाजापुर पहुंचे थे. गैस गोडाउन रोड़ पर एक निजी गार्डन में शाजापुर के दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत किया. बारात का नश्ता पानी हुआ, विवाह के लिए बनोरी निकली, दुल्हे ने तोरण मारा जिसके बाद विवाह की अन्य रस्में निभाई जाने लगी. दुल्हा अनुराग यादव और दुल्हन योग्यता खेर ने वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ अग्नी के फेरे भी लिए दोनों पक्षो ने वर-वधु को दाम्पत्य जीवन की मंगल बधाई भी दी. दुल्हा अनुराग यादव के अनुसार शनिवार सुबह जब बारात बिदा होने लगी जब जुता चुराई की रस्म पैसे को लेकर दोनो पक्षो कहा सुनी हो गई फिर क्या था दौरान दुल्हन के काका के लडक़े दुल्हे के किसी रिश्तेदार की कॉलर पकड़ ली, जिसके बाद दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हुई. मामला थाने पहुंच गया शाजापुर कोतवाली पुलिस ने दुल्हन के काका की शिकायत पर उज्जैन निवासी अनुराग यादव एवं उनके पिता संतोष यादव सहित अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है. वहीं दुल्हा पक्ष ने भी थाने पहुंचकर आप बिती सुनाई जिस पर कोतवाली पुलिस ने आवेदन ले लिया है. इसके साथ ही दुल्हा पक्ष दुल्हन को अपने साथ उज्जैन ले जाने के लिए शाम तक कोतवाली थाने बाहार खड़े रहे. दुल्हा पक्ष के लोगों का कहना था कि शादी हो गई है और आज उज्जैन में रिसेप्शन है बिना दुल्हन के वहां स्टेज कैसे सजेगा, इस दौरान दुल्हे के कुछ रिस्तेदारों ने दुल्हन को जाने की समझाईश दी, लेकिन दुल्हन ने दुल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया. वहीं जब शाजापुर कोतवाली के थाना प्रभारी नवीन विलावलिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बीती रात शादी समारोह में कपड़ की बात पर विवाद हुआ था, जिस पर दुल्हन के काका की शिकायत पर मामला दर्ज किया है, वहीं दुल्हे के परिजनों से भी आवेदन लिया है, जिसकी जांच की जा रही है.

Next Post

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण के निर्देश 

Sat Nov 21 , 2026
बुरहानपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिनांक 07 अगस्त 2026 से प्रारंभ किए गए श्मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला बुरहानपुर के थाना लालबाग में जनसंवाद एवं शिकायत निराकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम […]

You May Like

मनोरंजन