माधव टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को दिखा “तांडव’ टाइगर

शिवपुरी: शिवपुरी माधव टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को टाइगर अब आसानी से नजर आने लगे हैं। जिससे पर्यटकों के बीच काफी रोमांच देखने को मिल रहा है। सुबह 6.30 बजे नगर के हार्डवेयर व्यवसाई विजय सिंघल जब अपनी फैमिली के साथ नेशनल पार्क गए तो प्रवेश करते ही उनका सामना तांडव से हो गया। जीप में सवार विजय की पत्नी, उनकी डॉक्टर बिटिया सहित अन्य परिवारजन बेहद खुश नजर आए।

उन्होंने बताया कि उनका वाहन जैसे ही वॉच टॉवर के पास पहुंचा तो देखा टाइगर चला जा रहा है। हालांकि तांडव एक झलक दिखलाने के बाद झाड़ियों में ओझल हो गया जो कुछ आगे जाने के बाद सड़क क्रॉस करते देखा गया। कुल मिलाकर शिवपुरी में एक बार फिर टूरिज्म बढ़ता दिखाई देने लगा है।लोगों का कहना है कि वो दिन दूर नहीं जब शिवपुरी में देश-विदेश के सैलानी आने लगेंगे और समग्र रोजगार बढेगा।

Next Post

सास-ससुर व पत्नि ने पीटा, फांसी लगाकर दे दी जान

Sun Jun 8 , 2025
शिवपुरी: बैराड़ में शरीफ खान नामक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाईड से पहले उसने बनाया वीडियो बनाकर कहा कि मैं मर रहा हूं, सास-ससुर व पत्नि ने पीटा है, उनको फांसी दी जाए। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like