
कटनी। भट्टा मोहल्ला स्थित शहर की चर्चित अग्रवाल बिल्डिंग को गिराने की कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम का अमला मौके पर पहुंच चुका है और सुरक्षा के मद्देनजर बिल्डिंग के दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया गया है। मौके पर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
किसी प्रकार की दुर्घटना अथवा जनहानि न हो, इसे देखते हुए आसपास की आवाजाही रोक दी गई है। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रंगनाथ थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभाली जा रही है और लोगों को कार्रवाई वाले क्षेत्र से दूर रखा जा रहा है।
मौके पर निगम और पुलिस की मौजूदगी
अग्रवाल बिल्डिंग को गिराने की कार्रवाई को लेकर नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। दोनों तरफ रास्ता बंद होने से क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ है। निगम अमले की मौजूदगी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है।
फिलहाल निगम और पुलिस का अमला मौके पर मौजूद है तथा बिल्डिंग गिराने से संबंधित तैयारियां जारी हैं। कार्रवाई शुरू होने को लेकर क्षेत्र में लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।
