जबलपुर:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर ने आधार सर्वेक्षण के लिए जिला साथी समिति का गठन किया है। यह जानकारी सचिव शक्ति वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सडक़ों पर या बाल देखभाल संस्थानों में रहने वाले उन बच्चों की पहचान करना है, जिनके पास आधार नहीं है
समन्वित कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं में उनके पंजीकरण और समावेशन को सुगम बनाने हेतु समिति के सदस्यगण के साथ प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश आलोक अवस्थी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस शशि भूषण शर्मा, सचिव शक्ति वर्मा व जिला विधिक सहायता अधिकारी शक्ति रावत मौजूद थे।

