ग्वालियर: उटीला थाना क्षेत्र में बंधौली के जंगलों में पुलिस और कुख्यात बदमाश कपिल यादव के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कपिल यादव के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। करीब एक दर्जन आपराधिक मामलों में वांछित कपिल ने कुछ दिन पहले भाजपा नेता पर जमीनी विवाद के चलते जानलेवा हमला किया था। पुलिस को मुखबिर से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता हाथ लगी। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Next Post
कपिल यादव को ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती, एसएसपी पहुंचे
Mon Nov 24 , 2025
ग्वालियर: कुख्यात शहरी बदमाश कपिल यादव को मुरार के बंधोली में आज सुबह हुए शॉर्ट एनकाउंटर में घायल होने के बाद जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस जब घायल कपिल यादव को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंची तो एसएसपी धर्मवीर सिंह ने घटनाक्रम की जानकारी ली […]

You May Like
-
1 year ago
अब्दुल पर लगा एनएसए, भेजा गया जेल
-
1 month ago
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
-
1 year ago
सड़क पर खड़े 90 वाहनों के काटे चालान