सड़क पर खड़े 90 वाहनों के काटे चालान

जबलपुर: शहर की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए यातायात पुलिस द्वारा बंदरिया तिराहा से कपूर कासिंग एवं अन्य व्यवस्तम मार्गों में आम रोड पर खड़े वाहनों को केन से हटवाया गया एवं चालानी कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार कार्यवाही के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् उल्लंघन करने वाले 90 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 29900 रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया है।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जबलपुर सोनाली दुबे व उप पुलिस अधीक्षक यातायात बैजनाथ प्रजापत्ति, संगीत्ता डामोर के निर्देशन में की गई। इस मौके पर यातायात पुलिस सिपाही मौजूद थे।

Next Post

द्वारकापुरी में लव जिहाद का मामला, कामरान ने करण बनकर की दोस्ती

Mon May 5 , 2025
इंदौर:द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी मोहम्मद कामरान ने सोशल मीडिया पर करण बनकर एक युवती से दोस्ती की और जब उसकी असलियत उजागर हुई तो युवती ने बातचीत बंद कर दी. इसके बाद कामरान ने न केवल युवती पर शादी का […]

You May Like