द्वारकापुरी में लव जिहाद का मामला, कामरान ने करण बनकर की दोस्ती

इंदौर:द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी मोहम्मद कामरान ने सोशल मीडिया पर करण बनकर एक युवती से दोस्ती की और जब उसकी असलियत उजागर हुई तो युवती ने बातचीत बंद कर दी. इसके बाद कामरान ने न केवल युवती पर शादी का दबाव बनाया, बल्कि उसके परिवार को जान से मारने की धमकी तक दे डाली.

द्वारकापुरी थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार युवती की एक महिला रिश्तेदार ने जब कामरान को चेतावनी दी तो उसने उन्हें भी धमकाया. बाद में जब पीड़िता के भाई ने आरोपी से बात की, तो कामरान ने कहा अगर लड़की से बात करने से रोका, तो पूरे परिवार को काट दूंगा. परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी माता-पिता और बहन को टुकड़े-टुकड़े करने तक की धमकी दे चुका है, जिससे परिवार बेहद डरा हुआ है.

मामले में थाना प्रभारी राहुल राजपूत पर भी लापरवाही के आरोप लगे हैं. मामले में थाना प्रभारी राहुल राजपूत का कहना है कि पुलिस ने आरोपी मोहम्मद कामरान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है, पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है.

Next Post

व्यापारी से लूट के मामले में फुटेज से आरोपियों की तलाश

Mon May 5 , 2025
इंदौर: शनिवार की रात एरोड्रम थाना क्षेत्र में लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई थी, जिसमें 75 वर्षीय बर्तन व्यापारी बाबूलाल गोयल से 9 लाख रुपए और एक्टिवा लूट ली गई थी. वारदात रेडियो ट्रेनिंग कॉलेज के पास रोकड़िया हनुमान मंदिर के सामने हुई, जब व्यापारी घर लौट रहे […]

You May Like