व्यापारी से लूट के मामले में फुटेज से आरोपियों की तलाश

इंदौर: शनिवार की रात एरोड्रम थाना क्षेत्र में लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई थी, जिसमें 75 वर्षीय बर्तन व्यापारी बाबूलाल गोयल से 9 लाख रुपए और एक्टिवा लूट ली गई थी. वारदात रेडियो ट्रेनिंग कॉलेज के पास रोकड़िया हनुमान मंदिर के सामने हुई, जब व्यापारी घर लौट रहे थे.

पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से तीन संदिग्धों के फुटेज मिले हैं. एक लुटेरे ने मुंह पर रूमाल बांध रखा था, जबकि दो के चेहरे खुले थे. सभी की उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है.
पहले से की थी रैकी
पुलिस को आशंका है कि वारदात पूर्व नियोजित थी और लुटेरे व्यापारी की पहले से रैकी कर चुके थे. परिजनों ने भी यही जानकारी दी है. प्रारंभिक जांच में यह भी संभावना जताई जा रही है कि लुटेरे व्यापारी के परिचित हो सकते हैं.

Next Post

इंदौर बनेगा मिसाल, ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति होगी जब्त

Mon May 5 , 2025
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश में पहली बार 107 बीएनएसएस के तहत ड्रग्स तस्करी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस तरह की कार्रवाई प्रदेश में पहली बार इंदौर में हुई है. कोर्ट से सर्च वारंट लेकर तीन बड़े तस्करों की संपत्तियों की इन्वेंटरी […]

You May Like