इंदौर बनेगा मिसाल, ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति होगी जब्त

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश में पहली बार 107 बीएनएसएस के तहत ड्रग्स तस्करी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस तरह की कार्रवाई प्रदेश में पहली बार इंदौर में हुई है. कोर्ट से सर्च वारंट लेकर तीन बड़े तस्करों की संपत्तियों की इन्वेंटरी तैयार की गई है, जिनकी अनुमानित कीमत 56 लाख 69 हजार है. आरोपियों के घरों की तलाशी लेकर फ्लैट, मकान, दुकानें, वाहन, आभूषण, और महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की सूची बनाई गई है.

इन संपत्तियों को कोर्ट के माध्यम से जब्त किया जाएगा. इस तरह की एक कार्रवाई भोपाल के मेडिकल होलसेलर पर शिकंजा मुख्य आरोपी 47 वर्षीय आकाश कुमार जैन शारदा अपार्टमेंट, मालवीय नगर, भोपाल 1 जनवरी को गिरफ्तार किया था. आरोपी के कब्जे से 9.30 लाख की अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त की थी. उसी मामले में पुलिस ने 2 फ्लैट, 2 दुकानें, सोने के आभूषण, दोपहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक व घरेलू सामग्री अनुमानित कीमत 21 लाख की संपत्ति जब्त की है.

वहीं, दूसरी कार्रवाई में इंदौर के पुराने अपराधी समीर अंसारी उर्फ सैंडी अंसारी (उम्र 38 वर्ष) के खिलाफ कार्रवाई की गई है. आरोपी पर 12 अपराध दर्ज, क्राईम ब्रांच ने आरोपी की संपत्ति में 2 मकान, दोपहिया वाहन, होम थिएटर, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स जिसकी अनुमानित कीमत 26.52 लाख की संपत्ति जब्त की है. वहीं तीसरी कार्रवाई धार के मोहसिन मंसूरी पर हुई. 28 वर्षीय मोहसिन उर्फ छिपा मंसूरी इंद्रा कॉलोनी, जिला धार की संपत्ति 1 मकान, इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू सामग्री अनुमानित कीमत 9.17 लाख जब्त की है. एडीसीपी क्राइम ब्रांच का कहना है कि यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी. जल्द ही अन्य आरोपियों की अवैध संपत्तियों की भी जब्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Next Post

अवैध प्लॉट बेचने वाले 19 कॉलोनाइजर पर FIR

Mon May 5 , 2025
इंदौर:प्रशासन ने अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिया है. जिले की सभी तहसीलों में कॉलोनाइजर ने 16 हेक्टेयर जमीन पर 560 से ज्यादा प्लाट बेच दिए. इसका खुलासा प्रशासन को मिली शिकायत के आधार पर की गई जांच में हुआ है. खास बात यह है कि […]

You May Like