काठमांडू के लिए भारत से गुरुवार को फिर शुरू होंगी नियमित उड़ानें

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (वार्ता) नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार को हवाई अड्डा खुलने के बाद भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने कल से वहां के लिए नियमित उड़ानें बहाल करने की घोषणा की है।

इसके अलाव, एयर इंडिया ने तीन दिन से जारी हिंसा के बीच फंसे यात्रियों को लाने के लिए आज दिल्ली से एक विशेष उड़ान काठमांडू के लिए रवाना की, जबकि एक विशेष उड़ान कल भेजी जायेगी। एयर इंडिया ने आज एक बयान में बताया कि उसकी नियमित उड़ानें कल से शुरू हो जायेंगी।

इंडिगो और स्पाइसजेट के प्रवक्ताओं ने भी बताया है कि दिल्ली और काठमांडू के बीच उनकी नियमित उड़ानें कल से शुरू होंगी।

इससे पहले, मंगलवार और बुधवार को दिल्ली और काठमांडू के बीच सभी उड़ानें रद्द रही थीं। काठमांडू में जारी भारी हिंसा के मद्देनजर वहां हवाई अड्डा बंद कर दिया गया था।

Next Post

निगम ने ग्रैंड यूरो होटल का स्वीकृति के विपरीत अवैध निर्माण तोड़ा

Wed Sep 10 , 2025
इंदौर। नगर निगम ने बारिश के बाद शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कारवाई शुरू कर दी है। इसी के तहत आज पिपलियाहाना में स्वीकृति के बिना किए अवैध निर्माण को तोड़ा गया। नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण हटाने की कारवाई के तहत आज पिपलियाहाना रिंग रोड पर […]

You May Like

Play sound