
इंदौर। नगर निगम ने बारिश के बाद शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कारवाई शुरू कर दी है। इसी के तहत आज पिपलियाहाना में स्वीकृति के बिना किए अवैध निर्माण को तोड़ा गया।
नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण हटाने की कारवाई के तहत आज पिपलियाहाना रिंग रोड पर ग्रैंड यूरो होटल को तोड़ा गया। निगम अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया ने बताया कि जोन क्रमांक 19, वार्ड क्रमांक 41 अंतर्गत स्कीम नंबर 94, पिपलियाहाना चौराहे के पास भवन स्वामी राजेश जैन एवं तनमय जैन द्वारा सर्विस रोड पर स्वीकृति के विपरीत निर्माण कर “ग्रैंड यूरो” नाम से होटल संचालित किया जा रहा था।
भवन स्वामी द्वारा लगभग 1500 वर्गफीट एवं 3000 वर्गफीट क्षेत्रफल में अवैध निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियाँ चलाई जा रही थीं। नियमों के विपरीत किए अवैध निर्माण को नगर निगम रिमूवल दस्ते ने तोड़ने की कार्रवाई की है।
कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी विशाल राठौर, भवन निरीक्षक अतुल श्रीधर, रिमूवल सहायक बबलू कल्याणे सहित निगम कर्मचारियों का अमला मौजूद
