निगम वर्कशॉप का महापौर ने किया औचक निरीक्षण

इंदौर: नगर निगम के सभी वाहनों की 48 घंटे में नंबर प्लेट लग जाना चाहिए. यह निर्देश महापुर ने आज निगम वर्कशॉप का औचक निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को दिए. साथ ही महापौर पिछले दो सप्ताह के रजिस्टरों की जांच भी की और निगम वाहनों के सुधार कार्य की जानकारी ली.महापौर पुष्यमित्र भार्गव आज नगर निगम की वर्कशॉप का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वाहनों की स्थिति, मेंटेनेंस और नंबर प्लेट व्यवस्था समीक्षा की.

महापौर ने देखा कि नगर निगम की कई गाड़ियां बिना नंबर प्लेट के सड़क पर संचालित हो रही हैं. इस पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि डंपर और ट्रैक्टर सहित सभी वाहनों पर 48 घंटे में नंबर प्लेट लगाई जाए. शेष गाड़ियों पर अधिकतम सात दिन में नंबर प्लेट लगकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें. महापौर ने अधिकारियों से दो सप्ताह का वाहनों के खराब होने का पूरा रजिस्टर भी तलब किया. उन्होंने कहा कि गाड़ियों की खराब स्थिति और मेंटेनेंस में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है.

वर्कशॉप प्रभारी को निर्देश दिए गए कि सभी वाहन समय पर सर्विस हों और कचरा गाड़ियां लास्ट राउंड के बाद अनिवार्य रूप से धोई जाएं, ताकि शहर की सड़कों पर गंदी गाड़ियां न दिखें. निरीक्षण में वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे ने महापौर को जानकारी दी कि मृत पशुओं के लिए विशेष शव वाहन का निर्माण कार्य जारी है. इसके अलावा वर्कशॉप परिसर में ही 27 किलोवाट क्षमता का ई-वी चार्जिंग स्टेशन तैयार किया गया है. सर्विस हेतु आने वाली इलेक्टि्रक गाड़ियों को मौके पर ही चार्ज किया जा सकेगा.

समय सीमा में सुधार आवश्यक
महापौर भार्गव ने निर्देश दिए कि नगर निगम के वाहनों का सुचारु रूप से संचालन करने हेतु सुधार कार्य समय सीमा पर किया जाना आवश्यक है. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ला तथा वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे भी मौजूद थे.

Next Post

फर्जी मेडिकल डिग्री बनाकर लाखों का लोन लेने वाले मास्टरमाइंड को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

Tue Nov 18 , 2025
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बजाज फाइनेंस के साथ किए गए बड़े लोन फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी गैंग फर्जी मेडिकल डिग्री और डॉक्टरों के नाम बदलकर तैयार किए गए दस्तावेजों के आधार पर लाखों का लोन ले रहा था. तीन सदस्यीय गिरोह में […]

You May Like