बमीठा टीआई के नाम पर ग्रामीण को धमकी, जालसाज ने फोन कर मांगे पैसे

छतरपुर। जिले में साइबर ठगों और जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस अधिकारियों के नाम पर भी उगाही की कोशिश की जा रही है। ताजा मामला बमीठा थाना क्षेत्र के देवगांव का है, जहां रहने वाले दीनदयाल शर्मा को अज्ञात व्यक्ति ने बमीठा थाना प्रभारी (टीआई) के नाम से फोन कर न केवल धमकाया, बल्कि पैसों की भी मांग की। इस गंभीर मामले का खुलासा आज छतरपुर सीएसपी ने मीडिया के सामने किया।

सोमवार 16 मार्च को दोपहर 12 बजे आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित दीनदयाल शर्मा को एक फोन आया था, जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने खुद को बमीठा टीआई बताते हुए उन पर दबाव बनाया और रुपयों की मांग की। डरे हुए पीड़ित ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग द्वारा इस तरह का कोई फोन नहीं किया गया है और यह धोखाधड़ी का प्रयास है। पुलिस अब उस मोबाइल नंबर और कॉलर की पहचान करने में जुटी है जिसने पुलिस के नाम का दुरुपयोग कर वसूली की कोशिश की। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा पुलिस अधिकारी बनकर पैसे मांगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और किसी भी झांसे में न आएं।

Next Post

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफ, नगदी और जेवरात सहित राशन भी ले उड़े

Mon Mar 16 , 2026
छतरपुर। जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 17 स्थित बुंदेला बब्बा कॉलोनी में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फोरलेन के पास किराए के मकान में रहने वाले हरनाम सिंह यादव के सूने घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ कर […]

You May Like