भिंड में गोली मारकर हत्या

भिंड: जिले की मेहगांव थाना क्षेत्र के जीसक पुरा गांव में 55 साल के व्यक्ति की व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण आठ साल पहले हुए खून का बदला लेना बताया गया है। जानकारी के अनुसार 8 साल पहले 2016 में जीसक पुरा गांव में मनमोहन सिंह नरवरिया की जुआ खेलते समय हुए मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हत्या का आरोप रविंद्र सिंह नरवरिया सहित आधा दर्जन लोगों पर लगा था, जिसमें आरोपी पक्ष न्यायालय से राहत मिलने के बाद छह महीने पहले वापस आकर गांव में रहने लगा था। रविंद्र नरवरिया अपने साथियों के साथ घर के बाहर बैठकर ताश खेल रहा था, तभी आठ साल पहले हुई मनमोहन सिंह नरवरिया की हत्या का बदला लेने के लिए उसके परिजनों ने रविंद्र सिंह को पहले गोलियां मारी और फिर उसके बाद सिर पर खंडे पटक कर हत्या कर मौके से फरार हो गए।

Next Post

क्राइम हॉट स्पॉट मैपिंग से अपराधों पर लगेगी लगाम

Sun Mar 2 , 2025
प्रेडिक्टिव पुलिसिंग प्रोजेक्ट का शुभारंभ अपराधों का विश्लेषण कर अपराधियों पर रखेगा नजर इंदौर:शहर में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इंदौर पुलिस ने जीआईएस बेस्ड क्राइम हॉट स्पॉट मैपिंग और प्रेडिक्टिव पुलिसिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत की है. इस हाई-टेक प्रणाली के जरिए शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में […]

You May Like