ऑस्ट्रेलिया को हराकर अमेरिका ने जीता फीबा अंडर-19 महिला विश्वकप का खिताब

प्राग, 21 जुलाई (वार्ता) अमेरिका ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 88-76 से हराकर फीबा अंडर-19 महिला विश्वकप का खिताब अपने नाम किया।
चेक गणराज्य के ब्रनो में रविवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में अमेरिका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में 50-40 की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में वापसी करते हुए 17-14 से हराकर अंतर कम कर दिया। हालाँकि, चौथे क्वार्टर में अमेरिका ने 24-19 की बढ़त बनाकर अपना दबदबा और मजबूत करते हुए चैंपियनशिप पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली।
अमेरिका की सानिया हॉल ने 25 अंक, नौ रिबाउंड और सात असिस्ट के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। जैस्मीन डेविडसन ने 21 अंक जोड़े। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बोनी डेस ने 13 अंक, चार रिबाउंड और तीन असिस्ट किये।
तीसरे स्थान के लिये हुये मुकाबले में स्पेन ने कनाडा को 70-68 से हराकर कांस्य पदक जीता। कनाडा ने पहले क्वार्टर में 15-10 की बढ़त के साथ मजबूत शुरुआत की, लेकिन स्पेन ने दूसरे क्वार्टर में 23-17 की बढ़त बनाकर मैच का रुख पलट दिया और इसके बाद मैच के आखिर तक अपनी बढ़त बनाए रखकर मुकाबला जीत लिया।

Next Post

कोनेरू हम्पी फिडे महिला शतरंज विश्वकप के सेमीफाइनल में

Mon Jul 21 , 2025
बटुमी (जॉर्जिया) 21 जुलाई (वार्ता) भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने चीनी खिलाड़ी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए फिडे महिला शतरंज विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ हम्पी इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। हम्पी ने रविवार को […]

You May Like