बटुमी (जॉर्जिया) 21 जुलाई (वार्ता) भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने चीनी खिलाड़ी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए फिडे महिला शतरंज विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ हम्पी इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं।
हम्पी ने रविवार को खेले गये मुकाबले में चीन की आईएम युक्सिन सोंग के खिलाफ पहले गेम में जीत के बाद, दूसरे गेम में ड्रॉ खेलकर अंतिम चार में जगह बनाई। हम्पी का अब सेमीफाइनल में चीन की लेई टिंगजी से मुकाबला होगा।
अंतिम चार में हम्पी के पहुंचने के साथ यह पक्का हो गया कि उन्हें शीर्ष तीन में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे जिससे उन्हें अगले महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह भी मिल जाएगी जिसके लिए शीर्ष तीन खिलाड़ी क्वालिफाई करेंगी। वहीं हरिका और हमवतन दिव्या देशमुख के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। दोनों खिलाड़ी अब टाई-ब्रेक में भिड़ेंगी।
Next Post
अमेरिकी अदालतों ने 75 प्रतिशत मामलों में ट्रम्प के खिलाफ फैसला सुनाया
Mon Jul 21 , 2025
वाशिंगटन, 21 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नए कार्यकाल की शुरुआत से अमेरिकी अदालतों ने 75 प्रतिशत मामलों में उनके खिलाफ फैसला सुनाया है और वर्तमान कार्यकारी शाखा के फैसलों को चुनौती दी है या स्थगित किया है। समाचार पत्र वाशिंगटन टाइम्स की एक रिपोर्ट में यह जानकारी […]

You May Like
-
8 months ago
शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी आग
