ड्रॉपआउट बच्चों के कराये जायेंगे पुनः दाखिले

इंदौर:कलेक्टर ने आशीष सिंह ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा मिले वह उसका अधिकार है. सभी बच्चों को स्कूल में अनिवार्य रूप से प्रवेशित कराया जाये. कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहे. शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचे और समय से स्कूल से प्रस्थान करें. पाठ्यक्रम समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार पूरा करें। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें. हर बच्चे को निःशुल्क गणवेश, पाठ्य पुस्तक और पात्र सभी बच्चों को साइकिल अनिवार्य रूप से मिले.

कलेक्टर ने विद्यालय से बाहर हुए (ड्रॉपआउट) बच्चों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को स्कूल में लौटाने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी ड्रॉपआउट बच्चों को चिन्हित कर उनका शीघ्रतम पुनः नामांकन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा, हर बच्चा शिक्षित हो, यह हमारा संकल्प है. यदि कोई बच्चा स्कूल से वंचित है, तो यह हमारी प्रणाली की जिम्मेदारी है कि उसे वापस शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए. बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की.
शिक्षकों की उपस्थिति अब ऑनलाइन होगी दर्ज
बैठक में बताया गया कि अब शासकीय विद्यालयों के सभी शिक्षकों की उपस्थिति ‘सार्थक एप’ के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जाएगी. शिक्षक अपने स्कूल आने और स्कूल से प्रस्थान का समय इस एप पर अंकित करेंगे. इस डिजिटल प्रक्रिया से न केवल उपस्थिति की निगरानी बेहतर होगी, बल्कि शिक्षकों की जवाबदेही भी सुनिश्चित हो सकेगी.

Next Post

बारिश में जल निकासी की हो पर्याप्त व्यवस्था

Tue May 27 , 2025
इंदौर: शहर को आगामी जुलाई तक साकेत नगर से रिंग रोड को जोड़ने वाली नई सड़क मिल जाएगी. उक्त सड़क निर्माण को लेकर 30 सालों से नगर निगम और रहवासियों में चौड़ाई को लेकर विवाद था. अब महापौर के प्रयास से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. उक्त सड़क निर्माण […]

You May Like