जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत भगवानदास मैरिज गार्डन के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने सडक़ पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में दो मवेशियों की मौत हो गई वहीं कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक नितिन लोधी निवासी ठाकुर कॉलोनी पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वह मोटरसाईकिल से किराना का सामान खरीदने भगवानदास मैरिज गार्डन के पास स्थित किराने की दुकान पर आया था।
रात करीब 9 बजे जब किराने की दुकान से सामान खरीद रहा था, उसी समय एक कार का चालक अपनी कार को जबलपुर तरफ से पाटन जबलपुर मैन रोड पर रोंग साईड में तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते हुये लाया और भगवानदास मैरिज गार्डन के पास सडक़ पर बैठे हुये एक बछड़े, एक बछिया के ऊपर से कार चढ़ाते हुये आगे ले गया, राहगीरों ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार क्रमांक एमपी 20 सीबी 2265 चालक अपनी कार को रिवर्स करके जबलपुर तरफ वापस ले गया। हादसे मेें दोनों मवेशियों की मौत हो गई।
