हाउसफुल 5 का दर्शकों से रिव्यू लेने सिनेमाघर पहुंचे अक्षय कुमार

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी फिल्म हाउसफुल 5 का दर्शकों से रिव्यू लेने सिनेमाघर पहुंचे।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को रिलीज हुई। अक्षय कुमार फिल्म हाउसफुल 5 के बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए इस फिल्म में दिखाए किलर मास्क को पहनकर लोगों के बीच पहुंचे और दर्शकों से उनकी राय जानी।

अक्षय ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, इसमें वह एक सिनेमा हॉल के बाहर ‘किलर मास्क’ में दिखाई दे रहे हैं। वह फिल्म देखकर निकले दर्शकों से पूछ रहे हैं कि उन्हें ‘हाउसफुल 5’ कैसी लगी। अक्षय के चेहरे पर मास्क था, इसलिए दर्शक उन्हें पहचान नहीं पाए और अपनी राय दी।

अक्षय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, बस यूं ही मैंने सोचा कि किलर मास्क पहनकर ‘हाउसफुल 5’ का शो देखकर निकलने वाले लोगों का इंटरव्यू लूं. आखिर में पकड़ा जाने वाला था, लेकिन उससे पहले भाग गया।

Next Post

सनी देओल ने फिल्म 23 मार्च 1931: शहीद के 23 साल पूरे होने का मनाया जश्न

Mon Jun 9 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल ने अपनी फिल्म 23 मार्च 1931: शहीद के प्रदर्शन के 23 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। गुड्डु धनोवा के निर्देशन में बनीं वर्ष 2002 में प्रदर्शित फिल्म 23 मार्च 1931: शहीद के प्रदर्शन के 23 साल पूरे हो गये हैं।इस […]

You May Like