पासपोर्ट सेवा केंद्र पर हमले का अलर्ट: कोयंबटूर कनेक्शन का मेल में जिक्र, गुना SP ने बढ़ाई निगरानी

गुना। मध्यप्रदेश के कई प्रमुख पासपोर्ट सेवा केंद्रों और डाकघरों को आतंकवादी हमले की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक अज्ञात ई-मेल के जरिए गुना सहित प्रदेश के कई केंद्रों को सायनाइड जहरीली गैस और आरडीएक्स बमों से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। यह मेल करीब 10 दिन पहले 25 मार्च को भेजा गया था, लेकिन इसकी गंभीरता को देखते हुए अब व्यापक जांच शुरू कर दी गई है।

ई-मेल में धमकी देने वाले व्यक्ति ने तमिलनाडु के कोयंबटूर की एक घटना का उल्लेख किया है। इसमें एक समुदाय विशेष द्वारा वहां की एक राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई है और इसी के बदले स्वरूप मध्यप्रदेश के पासपोर्ट केंद्रों और डाकघरों को निशाना बनाने की बात कही गई है।

इस मामले के सामने आते ही भोपाल डाक प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, गुना एसपी हितिका वासल ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इस तरह का धमकी भरा ई-मेल गुना सहित अन्य केंद्रों को पहुंचा है। एसपी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए अपने स्तर पर जांच और निगरानी बढ़ा दी है।

सुरक्षा व्यवस्था की जा रही मजबूत

धमकी भरे मेल में ‘सायनाइड गैस’ जैसे खतरनाक रसायनों के इस्तेमाल की बात कहे जाने से सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क हैं। प्रदेश के सभी संवेदनशील पासपोर्ट केंद्रों और डाकघरों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। पुलिस ई-मेल के आईपी एड्रेस और भेजने वाले के मूल स्थान का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है।

Next Post

डेढ़ सौ ट्रेक्टर ट्रॉली रह गये नीलामी से, देर शाम तक हुई नीलामी, शेष रही उपज की कल होगी नीलामी 

Tue Apr 7 , 2026
ब्यावरा। मंगलवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी में सीजन की सर्वाधिक आवक रही. देर शाम तक नीलामी की गई बावजूद इसके उपज की लगभग 150 ट्रेक्टर ट्रॉली नीलामी होने से रह गई, जिनकी नीलामी आज की जाएगी. गौरतलब है कि सोमवार साप्ताहिक अवकाश वाले दिन ही उपज से भरे वाहनों […]

You May Like