गूगल के प्रतिनिधियों ने गोयल से की मुलाकात, छोटे मझोले उद्यमों के सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली, 6 जुलाई (वार्ता) गूगल के ‘ विज्ञापन एंड वाणिज्य’ प्रभा की वाइस प्रेसिडेंट विद्या श्रीनिवासन और गूगल इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री मैनेजर प्रीति लोबाना के नेतृत्व में कंपनी के एक प्रतिनिधिमंडल से सोमवार को राजधानी में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की।

श्री गोयल ने इस मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘ बातचीत का मुख्य विषय सूक्षम, लघु और मझोले उद्यमों, स्टार्टअप, निर्यातकों और स्थानीय व्यवसायों को सशक्त बनाने के लिए कृत्रिम मेध (एआई) और डिजिटल टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल किये जाने पर केंद्रित था।”

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि गूगल के प्रतिनिधियों के साथ एआई को अपनाने की गति बढ़ाने, डिजिटल स्किलिंग को आगे बढ़ाने, मार्केट तक पहुंच बेहतर करने और इनोवेशन और टेक्नोलॉजी पर आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की गई।

 

Next Post

तड़के ढाबे में खूनी बवाल: खाना नहीं मिलने पर कर्मचारियों पर टूटा कहर, तीन गंभीर घायल

Mon Jul 6 , 2026
सिंगरौली, जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ओड़गड़ी स्थित मधुबन ढाबा में सोमवार तड़के करीब 4 बजे हुई हिंसक मारपीट की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। आरोप है कि बरगवां शराब दुकान से जुड़े 7–8 लोग देर रात ढाबे पर खाना खाने पहुंचे, लेकिन ढाबा बंद होने […]

You May Like