सीहोर/शाहगंज।ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई बुधवार को देश भर में दवा व्यापार बंद रहा. इसी क्रम में जिले भर के लगभग 700 मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहे. हालांकि जिले भरी के प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र सहित निजी अस्पतालों के मेडिकल स्टोर खुले रहने से मरीजों को असुविधा नहीं हुई.
गौरतलब है कि यह बंद ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध एवं दवा व्यापारियों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर किया गया था. बिना नियंत्रण के चल रही ऑनलाइन दवा बिक्री, भारी छूट की अनियमितताएं एवं नीतिगत विसंगतियां दवा बाजार को प्रभावित कर रही हैं. इसी के विरोध में मध्य प्रदेश केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में यह आंदोलन किया जा रहा है. शाहगंज के दवा विक्रेता अनूप जैन ने बताया कि आजकल भारी भरकम डिस्काउंट के चक्कर में दवा उपभोक्ता ऑनलाइन दवाइयां भारी मात्रा में खरीद रहे हैं. परंतु उन्हें यह नहीं मालूम होता की दवा असली है कि नकली है और वह ऑनलाइन दवा डिस्काउंट के चक्कर में बुला लेता है. नगर के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकानें बंद रखकर आंदोलन में भूमिका निभाई एवं ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध किया. उन्होंने बताया कि ऑनलाईन दवा ब्रिकी और नकली दवाओं की बिक्री के विरोध में प्रदेश व्यापी आव्हान के चलते जिले के 700 से अधिक मेडिकल स्टोर बंद रहे.
