प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध स्थल पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

रीवा, सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट का विरोध अब तूल पकड़ता जा रहा है. प्लांट के विरोध में ग्रामीणों के साथ अब कांग्रेस पार्टी भी खुलकर मैदान में उतर आई है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन में शामिल होने रविवार को पहुंचे. आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाली महिला के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की.

नेता प्रतिपक्ष रोझौही और सरई कला मे प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के खिलाफ चल रहे जन आंदोलन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाली स्व. विमला कोल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और आंदोलन में शामिल होकर प्रभावित लोगों की आवाज़ बुलंद की. उन्होने कहा कि आदिवासी महिला विमला कोल जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे. रीवा की जनता के स्वास्थ्य और अधिकारों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे. सरकार को न्यूक्लियर पावर प्लांट की मंजूरी रद्द करनी ही होगी. उन्होने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर रोझौही में न्यूक्लियर प्लांट स्थापित नहीं होने दिया जाएगा. इस पूरे गंभीर मामले को मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का पूरा भरोसा दिलाया है. इस विरोध प्रदर्शन और दौरे के दौरान सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, संगठन महासचिव रवि तिवारी, पूर्व विधायक रामगरीब बनवासी, शीला त्यागी और विद्यावती पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बबिता साकेत मौजूद रही.

रीवा में प्लांट लगाने की सरकार की क्या मजबूरी है: सिंघार

कार्यक्रम के दौरान उमंग सिंघार ने कहा कि, ‘मैं वचन देता हूं, ‘मनगवां, रीवा’ में जन-इच्छा के खिलाफ लग रहा ‘न्यूक्लियर पावर प्लांट’ नहीं बनने दिया जाएगा. तानाशाही के चरम पर पहुंच चुकी ये सरकार अब अपने आखिरी दिन गिन रही है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, जब कई देश न्यूक्लियर पॉवर प्लांट्स बंद कर रहे हैं, तो रीवा में प्लांट लगाने की सरकार की क्या मजबूरी है? क्या सरकार को क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा और न्यूक्लियर प्रदूषण के संभावित खतरे की चिंता नहीं है?’

Next Post

विदिशा में कांग्रेस की बैठक, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान पर जोर

Sun Oct 25 , 2026
विदिशा। जिला कांग्रेस कार्यकारिणी और समन्वय समिति की बैठक जालोरी गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक बालासाहेब थोरात शामिल हुए। इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर चर्चा हुई। थोरात ने […]

You May Like