विदिशा। जिला कांग्रेस कार्यकारिणी और समन्वय समिति की बैठक जालोरी गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक बालासाहेब थोरात शामिल हुए।
इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर चर्चा हुई। थोरात ने कार्यकर्ताओं से मतदाता अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की।
कांग्रेस नेताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को ब्लॉक, पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की महारैली में विदिशा से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई।
